Mutton Biryani Recipe|मटन बिरयानी बनाने के लिए आसान और संतुलित तरीके की जानकारी
![]() |
| Mutton Biryani Recipe |
मटन बिरयानी रेसिपी:
कहते हैं कि अगर किसी का दिल जीतना है, तो उसका रास्ता पेट से होकर जाता है। तो आप भी अगर अपने घर आए मेहमानों को खुश करना चाहते हैं, तो दम स्टाइल में बनाएं मटन बिरयानी। जो भी एक बार मटन बिरयानी का स्वाद चख लेगा, वो इसका दिवाना हो जाएगा।
मटन बिरयानी बनाने के लिए सामग्री:
इसे बनाने के लिए चावलों को केसर के दूध में पकाया जाता है। इसके अलावा मटन बिरयानी में तेजपत्ता, बड़ी इलाइची, लौंग, चक्रफूल, दालचीनी जैसे साबुत मसाले डालें जाते हैं। जो बिरयानी को अलग स्वाद देते हैं। बासमती चावलों में मटन को मैरीनेट करके डाला जाता है।
मटन बिरयानी को कैसे सर्व करें:
स्वादिष्ट मटन बिरयानी को रायते या प्लेन दही के साथ सर्व कर सकते हैं।
मटन बिरयानी कि सामग्री
1. मटन
2. चावल
3. घी या रिफाइंड ऑयल
4. प्याज
5. टमाटर
6. अदरक-लहसुन का पेस्ट
7. दही
8. लाल मिर्च पाउडर
9. हल्दी पाउडर
10. लाल मिर्च
11. जीरा
12. धनिया पाउडर
13. पत्ता फूदी का पत्ता
14. तेज पत्ता
15. लौंग
16. दालचीनी
17. छोटा इलायची
18. बड़ी इलायची
19. जायफल
20. केवड़ा जल
मटन बिरयानी बनानेकी विधि
1: मटन के मेरीनेशन केलिए :
मटन में दही अदरक लहसुन का पेस्ट, पपीते का पेस्ट , लाल मिर्च पावडर , नमक, नींबू, रस और गरम मसाला मिक्स करे | दो घंटे केलिए छोड़ दें |
2: भुनी हुई प्याज बनाने केलिए :
दो प्याज को बारीक करके काटले | प्याज के पीस को अलग करे | इसके बाद एक कढ़ाई या पैन में तेल डालकर गर्म करे | उसमे प्याज डालकर फ्राई करले |
प्याज के भून जाने के बाद इन्हें निकाल लें| टिशू पेपर पर रखें ये कुरकुरी भुनी हुई प्याज बरिस्ता कहलाता हैं|
3: मटन बनाने के लिए :
एक पैन में घी गर्म करें | इसमें बाकी बची प्याज और हरी मिर्च डालें हल्का भूरा रंग होनेतक रुके ध्यान रहे मिक्सर को लगातार चलाते रहे | फिर इसमें अदरक लहसुन की पेस्ट मिलाए|
साथ ही मैरिनेट किया मटन डालकर तेज़ आंच पर सात से आठ मिनट के लिए पकाएं। इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। तीन कप पानी डालकर इसे एक बार उबाल लें।
आंच को हल्का कर दें और मटन के पूरी तरह पक जाने तक पकाएं। फिर इसमें टमाटर, नमक, गर्म मसाला पाउडर और धनिया पत्ती डालें
मीडियम आंच पर 15 मिनट के लिए पकाएं। बीच-बीच में मिक्सचर को चलाते रहे। थोड़े समय बाद मसालों से चिकनाई निकलने लगेगी और पानी भू सूक जाएगा।
4: चावल बनाने केलिए:
बासमती चावल को 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। फिर इसे अच्छी तरह साफ करके इसमें से पानी निकाल दें।
करीब 750 मि. ली. पानी उबालकर, उसमें चावल, तेजपत्ता, नमक और बनाई गई पोटली डालें। पैन को ढक दें।
चावल को 1/3 पकाएं। इसके बाद इसमें से बाकी बचा पानी निकाल कर पोटली भी निकालें।
4: बिरयानी बनाने केलिए :
1: बिरयानी बनाने के लिएःएक भारी पैन लें। उसमें दो बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें। आंच को हल्का करके घी पिघालें। पैन के तले और किनारों पर अच्छी तरह घी लगाएं।
2: आंच को बंद कर दें। फिर इसमें चावल के लेयर डालें। ऊपर से मटन के पीस। फिर थोड़ा-सा केसर का पानी, भूनी हुई प्याज़ और घी डालें। दोबारा इसी क्रिया को दोहराएं
3: चावल, मटन और सामग्री पूरी तरह ख़त्म होने तक इस क्रिया को दोहराते रहे। ध्याद रहे सबसे नीचे और ऊपर की लेयर चावल की होनी चाहिए।
4: इसके बाद ऊपर से पुदीना और धनिया, प्याज़ और हरी मिर्च समेत आधे नींबू का रस डालें
5: पैन के किनारे पर गूंथा हुआ आटा या फॉइल पेपर लगाएं। इसके बाद पैन को ढक्कन से ढकें। करीब 40 मिनट के लिए बिरयानी को दम स्टाइल में पकाएं
6: ध्यान रहे, आपको पैन भारी बेस को होना चाहिए, नहीं तो चावल जल जाएंगे। या फिर आप पैन को तवे के ऊपर भी रख सकते हैं
7: 40 मिनिट के बाद आंच को बंद करे
8: करीब दस मिनट केलीय बिरयानी को यैसा ही रहने दे
9: एक बर्तन में डालकर बिरयानी को सलाद के साथ सर्व करे
Tags:
Non Veg
