मिसल पाव रेसिपी : Misal Pav Recipe In Hindi

 Misal Pav महाराष्ट्र की मशहूर डिश में से एक है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. मिसल अंकुरित मटकी दाल से बनाई जाती है. इसका स्वा Misal Pav द बहुत ही लाजवाब होता है, अगर आप इसे एक बार खाएंगे तो बार-बार खाना पसंद करेंगे. बेहद आसान विधि से आप भी महाराष्ट्र का यह स्वादिष्ट मिसल पाव बना सकते हैं और अपने घर पे और अपने पूरे परिवार के साथ इसके स्वाद का लुत्फ उठा सकते हैं.

Misal Pav
Misal Pav


मिसल पाव रेसिपी : Misal Pav Recipe In Hindi




1: मिसल पाव के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Misal Pav

 


• मटकी दाल - Moth Beans - ½ कप


• नमक - Salt - 1.5 छोटी चम्मच


• तेल - Oil - 3 बड़े चम्मच


• सरसों के दाने - Mustard Seeds - ½ छोटी चम्मच


• जीरा - Cumin Seeds - ½ छोटी चम्मच


• धनिया पाउडर - Coriander Powder - 1.5 छोटी चम्मच


• करी पत्ता - Curry Leaves - 10-12


• अदरक - Ginger - 1 छोटी चम्मच, ग्रेट की हुई


• हरी मिर्च - Green Chilli - 1, बारीक केटी हुई


• टमाटर - Tomato - 2 बारीक कटे हुए


• हींग - Asafoetida - ½ पिंच


• हल्दी - Turmeric Powder - ¼ छोटी चम्मच


• कश्मीरी लाल मिर्च - Kashmiri Red Chilli - 2 छोटी चम्मच


• नारियल चूरा - Coconut - 2 बड़े चम्मच, चूरा


• गरम मसाला - Garam Masala - ¼ छोटी चम्मच


• गुड़ - Jaggery - 1 छोटी चम्मच


• नींबू - Lemon - ½ 


• हरा धनिया - Coriander Leaves - 2-3 छोटी चम्मच


 

Misal Pav

2: दाल उबालने की विधि Process of boiling Dal

 

½ कप मटकी दाल के धोकर पानी (दाल में इस्तेमाल किये गये पानी की मात्रा से दोगुना) में ढककर 10-12 घंटे के लिये भिगोकर रख दीजिये. समय पूरा होने पर पानी निकालकर वापस धो लें। - फिर छलनी पर गीला तौलिया रखें और उसमें दाल डाल दें. एक प्लेट में छोटी कटोरी रखें, उसके ऊपर छलनी रखकर रात भर के लिए रख दें. दूसरे दिन यह अंकुरित हो जायेगा।


कुकर में अंकुरित दालें, 1 कप पानी, ½ छोटी चम्मच नमक और ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये. कुकर बंद कर दें और तेज आंच पर एक सीटी आने तक पकाएं. - सीटी आने पर आंच धीमी कर दें और 2 मिनट तक पकाएं. - समय पूरा होने पर दाल उबलकर तैयार हो जाएगी, गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर खत्म होने दें.



3: मसाला बनाने की विधि Process of making masala

 

पैन या फिर कढ़ाई में 2 बड़े तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में ½ छोटी चम्मच हींग पाउडर, ½ छोटा चम्मच जीरा, 1.5 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 10-12 करी पत्ता, 1 छोटी चम्माच ग्रेड किया हुआ अदरक और 1 छोटी कटी हुई हरी मिर्च डाल दीजिये. इन टुकड़ों को छील लीजिए, फिर 2 टमाटरों के बीज निकाल लीजिए और इसमें हरे कटे हुए और 1 छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए.


अब टमाटरों को पूरी तरह मैश होने तक पकाएं. - हल्का सा मिलाएं और इसमें ½ चुटकी हींग डालें, फिर ढककर धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकाएं. - समय खत्म होने पर टमाटरों को मैश कर लें, फिर इसमें ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 2 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च और 2 बड़ी चम्मच नारियल पाउडर डाल दीजिए. - टमाटरों को अच्छे से मैश करके मसाले डालकर पकाएं. मसाले के तेल छोड़ने के बाद यह तैयार हो जायेगा.


Misal Pav


4: मिसल बनाने की विधि Process of making Misal


मसाले के तेल छोड़ने पर दाल को मसाले में डाल कर इसमें 3 कप पानी, ¼ छोटी चम्मच गरम मसाला और 1 छोटी सी डेड़ी गुड़ की डालिए.  इसे मिला कर ढक कर 4-5 मिनट पकाएं.  समय पूरा होने पर इसमें ½ नींबू का रस और 2-3 छोटी चम्मच हरा धनिया डालिए.  इन्हें अच्छे से मिला कर निकाल लीजिए, मिसल बनकर तैयार हो जाएगा.



5: मिसल पाव परोसने की विधि Process of serving Misal Pav


एक प्लेट में Misal डालें और साथ में पाव, पसंद का सलाद और नींबू रखें. साथ में थोड़ा नमकीन, थोड़ी बूंदी और थोड़ा सा सादा पतला सेव भी रख लीजिये. मिसल के ऊपर थोड़ा सा नमक, बूंदी, सेव और हरा धनियां डाल कर मिसल पाव परोसिये और इसके स्वाद का लुत्फ़ उठाइये.


सुझाव Suggestions


अगर प्याज खाना पसंद करते हैं, तो जीरा और सरसों भूनने के बाद बारीक कटी हुई एक प्याज डाल कर भूरी होने तक भूनिए बाकी सब विधी के अनुसार करें.

Misal Pav


Student Loan Calculator

Hi my name is Sam guys and I am from los Angeles

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने